लेखनी प्रतियोगिता -28-Jun-2022 रंग है तेरे अनेक रूप
रचीयता-प्रियंका भूतड़ा
शीर्षक-रंग तेरे कितने रूप
तितली रानी तितली रानी
है तू बड़ी मस्तानी
है तुझ में कितने रंग समाए
फूलों पर तू मंडराती
जरा भी तू नहीं इतराती
फूलों पर अपना प्यार लुटाती
तितली हमें यही बताती
प्यार करना हमें सिखाती
आसमान में उड़ते जब खग
खग के दिखाई देते रंगीन पंख
नजर आता हमें रंगीन नभ
बड़ा सुंदर होता वो दृश
बात सिखाई हमें एक
रहना हमेशा मिलकर संग
ही बनेगा हमारा सुंदर जग
इंद्रधनुष इंद्रधनुष
सबसे प्यारा लगता इंद्रधनुष
बच्चों का है पसंदीदा
इंद्रधनुष में होते रंग सात
सब रहते मिलकर एक साथ
इंद्रधनुष में एक रंग भी छूटा
इंद्रधनुष रह जाता अधूरा
आसमान भी होता रंग बिरंगा
रवि जब आता
भोर में होती जब सुनहरी लालिमा
प्रकृति लगती भव्य निराली
मन में होती उत्पन्न ताजगी
जीने की एक नहीं राह दिखाती
सांझ ढले आसमान होता नीला
लगता बड़ा सुहाना
देख मन बहुत इठलाता
मिलती मुझे नई दिशा की प्रेरणा
सांझ ढले जब होता त्रियामा
आसमान हो जाता काला
चारों तरफ होते चांद तारा
होता उनका उजाला
मिल जुल कर रहना हमें सिखाता
सुमन रानी सुमन रानी
है तेरे कितने रंग यह हमने जाना
फिर भी तू कहलाती प्रसून
चहुं दिशा में छाई तेरी सुगंध
बागों में देख कहते है कितना प्यारा फूल
संगठित रहने का देती हमें सीख
हे मनुष्य तेरे भी है विभिन्न रंग
कोई पहनता ममता के रंग
कोई पहनता निर्दयता के रंग
रुधिर वाहिका बहता एक लाल रक्त
प्रेम, सहयोग, विश्वास, सहानुभूति, सम्मान
है यह मनुष्य के रंग
फिर भी करता जात -पात में अंतर
राष्ट्रीय झंडे की हम सुनाते गाथा
तीन रंगों से मिलकर बना है राष्ट्र झंडा
केसरिया, सफेद, हरा रंग
जब मिल जाते हैं एक साथ
एकता ,मजबूती ,देशभक्ति साहस
हमारे मन में उठते प्रगति के भाव
हमें सिखाते एकता का पाठ
पानी होता रंगहीन
रंगों से मिलकर बन जाता रंगीन
जो मिले उसे रंग
उसी रंग में अपना रंग रचाता
हमे परिवर्तन होना सिखाता
विचारों के अनुरूप हमें ढलना सिखाता
Pallavi
29-Jun-2022 06:51 PM
Nice 👍
Reply
Shnaya
29-Jun-2022 03:32 PM
बहुत खूब
Reply
Punam verma
29-Jun-2022 08:16 AM
Very nice
Reply